जानिए ऐक्ट्रेस-राइटर, वसुंधरा कश्यप के बारे में
तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योग की ऐक्ट्रेस वसुंधरा कश्यप का जन्म 19 अगस्त 1989 को नई दिल्ली में एक तमिल पिता और महाराष्ट्रियन माँ के घर हुआ था। वसुंधरा ने अपने कॅरियर की शुरूआत मॉडलिंग से की और मिस चेन्नई प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें ‘मिस क्रिएटिविटी’ का खिताब मिला। इसके बाद वसुंधरा कश्यप ने तमिल फिल्म वट्टारम(2006) से अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत की।
वसुंधरा की उल्लेखनीय फिल्में कालैपानी (2008) और जयमकोंडान (2008) हैं। फिल्म जयमकोंडान में उन्होंने पूंगोधाई की यादगार भूमिका निभाई थीं। उनकी अन्य फिल्मों में पेरानमाई(2009), थेनमेर्कु परुवकाट्रु(2010), पोराली(2011), तुनीगा तुनीगा(2012), सोन्ना पुरियाधु(2013), कन्ने कलैमाने(2019), बकरिद(2019), कन्नाई नंबाथे(2023) और कंगुवा (2024) शामिल हैं।
वसुंधरा ने तमिल-भाषा की रोमांटिक एंथोलॉजी सीरीज़ मॉडर्न लव चेन्नई (2023) में वैजयंती की यादगार भूमिका निभाई। मॉडलिंग और ऐक्टिंग के साथ वसुंधरा ने लेखन में भी खूब नाम कमाया। बचपन से ही उनकी रुचि लेखन में रही। इस साल उनके द्वारा लिखा गया उपन्यास द एक्यूज्ड मार्केट में आया।
यह भी पढ़े : विवादों में फंसी सौम्या टंडन की फिल्म फाइल नंबर 323
आधुनिक समाज की गहरी सच्चाइयों को उजागर करता एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक पूर्व अभिनेत्री पर बेस्ड मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड उनका यह क्राइम थ्रिलर नॉवेल-पाठक खूब पसंद कर रहे हैं। बहुत जल्दी अपने इस उपन्यास पर वे एक क्राइम थ्रिलर सीरीज बनाने जा रही हैं। उनकी इच्छा है कि उपन्यास में पूजा का जो किरदार है, उसे तमन्ना भाटिया निभाएँ।
–सुभाष शिरढोनकर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



