कोचर जापान में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर, जीव ने कट हासिल किया
चीबा (जापान), भारतीय गोल्फर करणदीप कोचर ने 20 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि के इंटरनेशनल सीरीज जापान में लगातार दूसरा बोगी मुक्त दौर खेला जिससे वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। कोचर (67-65) छह-अंडर 65 के कार्ड से पार-71 कोर्स पर 10-अंडर के कुल स्कोर पर हैं।
यह भी पढ़े : मोहम्मद शमी की वापसी के लिए यह तो बस शुरुआत है : पुजारा
कट में जगह बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय महान गोल्फर जीव मिल्खा सिंह (72-69) हैं जिन्होंने 17वें होल पर बर्डी लगाकर एक-अंडर पर कट में जगह बनाई। कोचर ने पहले दिन तीन बर्डी लगाई थीं और कोई बोगी नहीं की थी। उन्होंने दूसरे दौर में भी कोई बोगी नहीं की और पांच बर्डी लगाई।वह जापान के शुगो इमाहारा (67-65) के साथ दूसरे स्थान पर हैं और कोरिया के होंगटेक किम (64-67) से एक स्थान पीछे हैं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



