दलित क्रिश्चियन आरक्षण रद्द करने के सुप्रीम निर्णय पर कोदंडराम ने जतायी असहमति

हैदराबाद, तेजस संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर कोदंडराम ने दलित क्रिश्चियन आरक्षण को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर असहमति जताते हुए इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर साथ आने वाली ताकतों के साथ आंदोलन करने का आह्वान किया।

मोजमजाही मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रोफेसर कोदंडराम ने कहा कि दलितों के जन्म अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिन ब दिन श्रमिकों व कर्मचारियों की बढ़ती जा रही समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया जाए। विशेषकर तेलंगाना सरकार राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) के संरक्षण, सिंगरेणी संरक्षण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी मई के पहले सप्ताह में तेजस की प्लीनरी हैदराबाद में आयोजित करने के साथ ही इसकी कार्ययोजना तैयार करके जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

वहीं प्लीनरी को सफल बनाने विभिन्न कमेटियों का गठन किया। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन की आकांक्षाओं को धरातल पर अमल करने, वर्तमान प्रदूषित होती जा रही राजनीति के शुद्धिकरण के लिए हर कार्यकर्ता को सैनिकों की भांति कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाकर जनसमस्याओं पर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मित्रता होने के बावजूद मुख्य समस्याओं पर समय-समय पर जनांदोलन किया जाए।

यह भी पढ़ें… हाई कोर्ट पहुँचे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा

अवसर पर तेजस महासचिव के. धर्मार्जुन, अंबाटी श्रीनिवास, बैरी रमेश, पल्ले विनय कुमार, गोपागानी शंकर राव, निज्जना रमेश मुदिराज, आशप्पा, तेजस युवा अध्यक्ष सलीम पाशा, तेजस ग्रेटर हैदराबाद अध्यक्ष एम. नरसय्या व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button