कोलकाता पुलिस ने ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर लॉन्च रोका

कोलकाता, कोलकाता पुलिस ने 1946 के कलकत्ता दंगों पर आधारित विवादास्पद फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर शनिवार को जारी किये जाने से रोक दिया। इसके निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने यह दावा किया। फिल्म का ट्रेलर दोपहर में महानगर के एक पांच सितारा होटल में जारी किया जाना था। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े : सनी देओल का खुलासा : ‘रामायण’ को लेकर डर, रणबीर पर भरोसा

अग्निहोत्री ने हालांकि आरोप लगाया कि यह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है, क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दे दी थी और “कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस पर लगे प्रतिबंध पर स्थगन आदेश दे दिया था।” ‘द बंगाल फाइल्स’ 1940 के दशक के दौरान अविभाजित बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। यह फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button