सर्व सम्मति से चुने गए कृभको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Ad

हैदराबाद, नई दिल्ली में कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), जो उर्वरक उत्पादन एवं कृषि इनपुट्स में संलग्न भारत की अग्रणी सहकारी संस्थाओं में से एक है, ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की घोषणा की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वी. सुधाकर चौधरी को सर्वसम्मति से कृभको का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इससे पूर्व वह उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित सहकारी नेता एवं व्यवसायी हैं।

सहकारी आंदोलन और कृषि क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव के साथ उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता कृभको एवं किसानों को सशक्त बनाने और सतत कृषि विकास सुनिश्चित करने के मिशन को और अधिक सुदृढ़ करेगी। साथ ही डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सहकारी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से कृभको के नेतृत्व दल को नई उपलब्धियाँ प्राप्त करने में मार्गदर्शन मिलेगा।

Ad

यह भी पढ़ें… अनुराग विश्वविद्यालय ने एमएसएन लैबोरेटरीज के साथ किया करार

अध्यक्ष वी. सुधाकर चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के अतिरिक्त वर्तमान निदेशक मंडल में डॉ. बिजेन्दर सिंह, भंवर सिंह शेखावत, मगनलाल धनजीभाई वडाविया, राजन्ना राजेन्द्रा, भीखाभाई जावेरभाई पटेल, बिपिन भाई एन. पटेल, अजय राय, कविता मंजरी परिदा एवं शिल्पी अरोड़ा शामिल हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी निदेशक मंडल सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कर किसानों के हित में पहल, सहकारी सशक्तिकरण, उर्वरक उत्पादन में नवाचार तथा सतत कृषि पद्धतियों के प्रति कृभको की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button