केटीआर ने की पश्चिम एशिया में युद्ध रोकने की अपील

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष के. तारक रामाराव ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता जताते हुए इसे तुरंत रोकने की अपील की।

केटीआर ने अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान के एक स्कूल पर की गई बमबारी में मारी गईं 165 बालिकाओं के अंतिम संस्कार स्थल के चित्र को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए स्टॉप द वॉर लिखा तथा चित्र को भयानक व डरावना बताते हुए पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने इसे मानव निर्मित त्रासदी करार देते हुए कहा कि युद्ध के मायने जो भी हों, लेकिन यह तस्वीर भावी पीढ़ी के लिए पीड़ा व दुःख के अलावा और कुछ नहीं छोड़ती है।  

यह भी पढ़ें… प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button