खम्मम भूदान भूमि पर से घरों को हटाए जाने पर भड़के केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने खम्मम जिले के वेलुगुमट्ला विनोबा भावी कॉलोनी के भूदान भूमि पर स्थित घरों को सरकार द्वारा हटाए जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, जिस भूमि से हटाया गया है, उसी भूमि पर आवास निर्माण कर पुन गृह प्रवेश करवाने की जिम्मेदारी बीआरएस की है।

केटीआर ने पीड़ितों के पुनर्वास की माँग को लेकर जारी आंदोलन के समर्थन में आज क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीआरएस पीड़ितों के पक्ष में विधानसभा व विधान परिषद में सरकार को लताड़ेगी, सुप्रीम कोर्ट की शरण भी लेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को कोर्ट केस पर एक रुपया तक खर्च करने की जरूरत नहीं है, केस बीआरएस लीगल सेल की ओर से सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाएगा। उन्होंने सभी पीड़ितों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कहीं किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें, बस 2 साल शेष हैं।

के. चंद्रशेखर राव के फिर सत्ता में आने का भरोसा

बाद में केसीआर मुख्यमंत्री बनेंगे और सत्ता में आने के बाद जिस भूमि से पीड़ितों को निकाल बाहर किया गया है, उसी स्थल पर आवास निर्माण कर गृह प्रवेश करवाया जाएगा। यह केसीआर का आश्वासन और केटीआर की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 अप्रैल में तत्कालीन सरकार ने 1,895 लोगों को प्रति परिवार 100 गज के पट्टे दिए थे। इसे अवैध बताने का अधिकार किसी को नहीं है।

यह भी पढ़ें… अगला नंबर अर्बन नक्सलियों का : रामचंदर राव

केटीआर ने खम्मम जिले से संबंधित उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, कृषि मंत्री तुम्म्ला नागेश्वर राव व राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी पर रियल इस्टेट माफिया के हितों के लिए 60 एकड़ भूमि पर बुरी नजर डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के पास भूमि पट्टे हैं, प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें हैं, बिजली कनेक्शन के लिए भरे गए डीडी सबूत हैं, फिर भी रातों रात गरीबों के घरों को ढहाकर बेघर कर दिया गया, यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि पीड़ित हिम्मत न हारें, उनके साथ पूर्व मंत्री पुव्वाडा अजय, राज्यसभा सदस्य वड्डीराजू रविचंद्रा, एमएलसी टी. मधुसूदन व बीआरएस की सेना खड़ी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button