सउदी में सड़क दुर्घटना में घायल तेलंगाना वासी को केटीआर की मदद
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने दरियादिली दिखाते हुए सउदी अरब में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर स्थानीय जुबेल जनरल अस्पताल में इलाज पा रहे तेलंगाना के सिरसिल्ला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मंडेपल्ली ग्राम के निवासी मंदा महेश को भारत वापस लाने से लेकर पूरे इलाज का खर्च वहन करने का आश्वासन दिया।
सिरसिल्ला के मंडेपल्ली गए केटीआर ने घायल मंदा महेश के परिजनों से आज भेंट करके हालचाल पूछा और हिम्मत दिलाई। उन्होंने सउदी के अस्पताल में इलाज पा रहे महेश से भी वीडियो कॉल पर बात करके हालचाल जाना और कहा कि इलाज के खर्च व परिवार की चिंता न करें।
यह भी पढ़ें… भारत-पाक तनाव पर अमेरिकी मिशन ने कर्मियों की आवाजाही पर लगाई रोक
उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 3-4 दिनों में महेश को वापस भारत लाने के पूरे प्रयास करेंगे और विमान खर्च से लेकर निम्स अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज का पूरा खर्च भी वहन करेंगे। उन्होंने बीआरएस के एनआरआई सेल से भी बात करके अस्पताल जाकर घायल महेश की सहायता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महेश को भारत लाने की प्रक्रिया में समन्वय बनाने के लिए विदेश विभाग को पत्र भी लिखेंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



