उगादि पर केटीआर ने किया पंचांग का श्रवण

Ad

हैदराबाद, पराभव नाम संवत्सर में इस वर्ष राज्य में अच्छी वर्षा होगी फसलें लहलहाएँगीं, किसान आत्महत्याएँ घटेंगीं, महिलाओं को उच्च पदों पर प्रमुखता प्राप्त होगी, तलाक की घटनाओं में कमी आएगी और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ेगा, वहीं राज्य सरकार की कमियों के चलते यदि प्रशासनिक विफलता हुई तो जनता में असंतुष्टी बढ़ेगी तथा विपक्ष को बल प्राप्त होगा।

भारत राष्ट्र समिति (भारास) मुख्यालय तेलंगाना भवन में पराभव नाम संवत्सर उगादि पर्व पर पंचांग श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारास कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के.टी. रामाराव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूजन में भाग लिया। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

पंचांग श्रवण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख पंडित मृत्युंजय शर्मा व पंडित फणींद्र शर्मा ने उक्त भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस साल सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण का भारत पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वाणिज्य क्षेत्र में भारत और आगे ब़ढ़ेगा देश में मानवता मूल्य बढेंगे और जनजीवन सुधरेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विदेशी ताकतों के षडयंत्रों को भारत के सैनिक पूरे सामर्थ्य के साथ सामना करेंगे, लेकिन आस-पड़ोस के देशों के साथ भारत का टकराव होने की संभावना है। आगे चिंता जताते हुए कहा कि फिल्म व राजनीतिक क्षेत्र से कुछ प्रमुखों के गायब होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सोना व चाँदी के साथ ही खाद्य पदार्थों की दरें बढ़ने की संभावना है और सब्जियों के दाम कुछ हद तक घटने की संभावना है।

यह भी पढ़ें… रश्‍म‍िका मंदाना का तंज – पहले मजाक उड़ाया, अब अवॉर्ड दिया

विपक्षी दल और बलशाली होगा…

पंडित मृत्युंजय शर्मा व फणींद्र शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की कमियों के चलते यदि प्रशासनिक विफलता हुई, तो जनता में असंतुष्टी बढ़ेगी और विपक्ष को बल प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का परिष्कार करने में यदि सरकार विफल हुई तो वैकल्पिक शक्ति के तौर पर विपक्ष के उभरने की परिस्थितियाँ निर्मित होंगीं। उन्होंने कहा कि यह साल कृषि क्षेत्र के लिए अच्छा साबित होने के योग बन रहे हैं। अच्छी बारिश होगी, नदि व तालाब पानी से लबालब होंगे, धान, कपास व मकई की फसलें काफी अच्छी होंगीं, वहीं किसानों की आत्महत्याओं की घटनाएँ कम होने की संभावना है।

शर्मा ने कहा कि राज्य में सरकार की शिक्षा नीति में किए गए परिवर्तन से विद्यार्थियों को नुकसान होने का खतरा होगा, जिससे युवाओं के गुमराह होने की संभावना है, यह चिंता का विषय है। यदि सरकार सही कदम नहीं उठाएगी तो राज्य में बेरोजगारी की समस्या और बढ़ने की संभावना है। वहीं महिलाओं के लिए इस वर्ष उच्च पदों पर प्रमुखता मिलने की संभावना खुशखबरी ला रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button