मूसी पीड़ितों के पक्ष में दांडी यात्रा की केटीआर ने

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने मूसी सौंदर्यीकरण के तहत बफर जोन व फुल टैंक लेवल (एफटीएल) के नाम पर गरीब व मध्यम वर्ग के घरों को ढहाए जाने का सरकार पर आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की और मूसी नदी पीड़ितों के पक्ष में रंगारेड्डी जिला के हैदरशाकोट से साढ़े तीन किमी तक दांडी मार्च पदयात्रा करते हुए पीड़ितों को भरोसा दिलाया।

केटीआर ने पूर्व मंत्री व विधायक पी. सबिता इंद्रा रेड्डी, राजेंद्रनगर बीआरएस प्रभारी पी. कार्तिका रेड्डी आदि के साथ मिलकर पदयात्रा करते हुए मधुपार्क रिट्ज अपार्टमेंट का भी जायजा लिया और मूसी पीड़ितों को भारास की ओर से हर प्रकार का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि रेवंत सरकार जब से सत्ता में आई है तेलंगाना में गरीबों व मध्य वर्ग के घरों को ढहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस जब सत्ता में थी तब मूसी सौंदर्यीकरण परियोजना केवल 16 हजार करोड़ रुपये से प्रारंभ की गई थी और कोई एक घर को भी ढहाए बिना डिटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी।

यह भी पढ़ें… जरूरत पड़ी तो तेलुगु लोगों की वापसी कराएंगे: रेवंत रेड्डी

राहुल गांधी के बयान का हवाला देकर कांग्रेस पर निशाना

केटीआर ने कहा कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद से बुल्डोजर राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में भाजपा के बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं जिसका कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पुरजोर विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बुल्डोजर द्वारा अराजकता फैला रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को रियल एस्टेट ब्रोकर व भू बकासुर बताते हुए कहा कि राज्य पर एक रियल एस्टेट ब्रोकर व भू बकासुर राज करने लगा है, जिनसे राज्य को बचाने की जिम्मेदारी सभी पर है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के साथ बीआरएस खड़ी है। न्यायिक लड़ाई तक सहयोग देगी।

केटीआर ने कहा कि बीआरएस जब सत्ता में थी तब मूसी सौंदर्यीकरण परियोजना केवल 16 हजार करोड़ रुपये से प्रारंभ की गई थी जिसमें किसी एक घर को भी ढहाए बिना डिटेल्ड प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि डीपीआर में सौंदर्यीकरण ही नहीं बल्कि सड़कें व फ्लाईओवर भी शामिल थे लेकिन रेवंत सरकार डेढ़ लाख करोड़ रुपये इस योजना पर खर्च कर रही है जिसके अंतर्गत गरीबों व मध्य वर्ग के घरों तक को गिराने पर तुली है। उन्होंने प्रश्न किया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आवास निर्माण की अनुमतियाँ क्यों दी थीं?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button