कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार को मिला ब्रिटेन का शाही सम्मान

Ad

लंदन, ब्रिटेन की प्रसिद्ध कलाकार अरुणिमा कुमार बृहस्पतिवार को भारतीय शास्त्रीय नृत्य में योगदान और समुदाय की सेवाओं को लेकर राजा चार्ल्स तृतीय के मानद ब्रिटिश साम्राज्य पदक (बीईएम) से सम्मानित होने वाली पहली कुचिपुड़ी नृत्यांगना बन गईं।

यह मानद सम्मान स्थानीय समुदाय के प्रति सेवा के लिए दिया जाने वाला एक शाही सम्मान है, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य, विशेष रूप से कुचिपुड़ी को वैश्विक मंचों पर ले जाने और कलाओं के माध्यम से सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने में कुमार के अथक प्रयासों के सम्मान में दिया गया है।

भारतीय शास्त्रीय नृत्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान

अरुणिमा कुमार के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं, जिनमें बकिंघम पैलेस, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की जयंती समारोह और लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली उत्सव पर दी गई उनकी प्रस्तुतियां शामिल हैं। कुमार ने कहा, ‘‘यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए शानदार अनुभव है। इस अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए और मेरे काम में विश्वास रखने वाले सभी लोगों की मैं आभारी हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए, यह सम्मान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विश्व मंच पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य का उत्सव है। कुचिपुड़ी मेरा जीवन है, मेरे लिए ये कहानी कहने की कला, स्वयं के संधान और एकता का माध्यम रहा है।’’

Ad

उनकी संस्था, अरुणिमा कुमार डांस कंपनी (एकेडीसी) को 50 से ज़्यादा देशों में 3,000 से ज्यादा प्रस्तुतियों के साथ, ब्रिटेन, भारत और पोलैंड में चार से 75 वर्ष की आयु के सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षित करके, कुचिपुड़ी को दुनिया भर में प्रासंगिक बनाने का श्रेय दिया जाता है। (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री मोदी कृषि योजनाएं

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button