कुंभ मेला सनातन संस्कृति की समावेशी भावना को दर्शाता है: फडणवीस

नासिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुंभ मेले को भारत की सांस्कृतिक भावना का प्रतीक बताते हुए रविवार को कहा कि यह विशाल आयोजन सनातन संस्कृति की समावेशी भावना को दर्शाता है, जहां लोग जाति या विचारधारा के भेदभाव के बगैर जुटते हैं।

अखिल भारतीय संत समिति के समापन समारोह को संबोधित करते हुये फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने 2027 के सिंहस्थ कुंभ मेले में भारी भीड़ को संभालने और श्रद्धालुओं के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नासिक में व्यापक इंतजाम किए हैं।

सामाजिक भेदभाव बाद की विकृति है, जो धीरे-धीरे कम हो रही है

इस बात पर जोर दिया कि कुंभ एक अनूठा अवसर है जहां सभी लोग समान रूप से भाग लेते हैं और गंगा तथा गोदावरी जैसी पवित्र नदियों के माध्यम से आध्यात्मिक शुद्धि प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यहां कोई जाति या धर्म के बारे में नहीं पूछता; सभी एकता की भावना से एक साथ आते हैं।’’ उन्होंने इस पर्व को भारत की सांस्कृतिक भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि किसी भी तरह का सामाजिक भेदभाव बाद की विकृति है, जो धीरे-धीरे कम हो रही है। (भाषा)

यह भी पढ़ेपाकिस्तान अब तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रहार से नहीं उबरा : राजनाथ सिंह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button