सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में आग लगी

चंडीगढ़, हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में शुक्रवार तड़के आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग एक इकाई में लगी और देखते ही देखते तीन अन्य इकाइयों में फैल गई। दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुंडली पुलिस थाने के प्रभारी, इंस्पेक्टर सेठी मलिक ने फोन पर बताया, ‘चारों इकाइयां आग की चपेट में आ गईं और दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।’

यह भी पढ़े : बस सड़क किनारे बने मकान से टकरायी, चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जिन इकाइयों में आग लगी, उनमें कूलर और पंखे जैसे घरेलू उपकरण भी निर्मित होते हैं। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मलिक ने कहा कि आग के सटीक कारण की जानकारी जांच के बाद ही मिलेगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button