1.6 अरब मिनट देखा गया ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, रिकॉर्ड तोड़ वापसी

मुंबई, लोकप्रिय धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे सीजन की शुरुआत शानदार रही है और पहले सप्ताह में टेलीविजन व स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यह 1.659 अरब मिनट से अधिक समय तक देखा गया है। धारावाहिक के प्रसारक स्टार प्लस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 29 जुलाई को शुरु हुए धारावाहिक को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और केवल चार दिन में ही टीवी पर 3.1 करोड़ दर्शकों ने देखा। पहले एपिसोड को ही 1.5 करोड़ लोगों ने देखा था। ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल ऑफ इंडिया’ (बार्क) की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, यह धारावाहिक साप्ताहिक टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) चार्ट में 2.3 की टीआरपी हासिल कर “अनुपमा” के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहा।

“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” ने टीआरपी के मामले में “ये रिश्ता क्या कहलाता है” (2.0), “लाफ्टर शेफ्स (2.0) और “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (1.9) को भी पीछे छोड़ दिया।

तुलसी ने जगाई पुरानी यादें

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के इस रीवाइवल में, जिसने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय प्राइम-टाइम टीवी को परिभाषित किया था, अभिनेता से नेता बनीं स्मृति ईरानी एक बार फिर प्रतिष्ठित तुलसी विरानी के रूप में लौटी हैं, जिसमें पुराने चेहरों और नए कलाकारों का मिश्रण शामिल है।

“‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की वापसी ने साबित कर दिया कि शानदार कहानी कहने की ताकत कभी खत्म नहीं होती। हमने इस लॉन्च को दो दृष्टिकोणों से किया: भारत के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक से जुड़ी गहरी पुरानी यादों को फिर से जगाना और आज के दर्शकों के साथ जुड़ने वाली एक समकालीन कहानी और देखने का अनुभव तैयार करना। स्टार प्लस पर रिकॉर्डतोड़ आंकड़े हमारे विश्वास की पुष्टि करते हैं कि असरदार कहानियों का आकर्षण कालातीत होता है।

यह भी पढ़े : क्या ‘क्योंकि 2’ के प्रीमियर पर आएगा ‘नागिन 7’ का ट्रेलर?

यह लॉन्च एक सांस्कृतिक पल है जो पीढ़ियों को जोड़ता है, और हमें गर्व है कि हमने इसे प्लेटफ़ॉर्म्स पर लाखों घरों तक पहुंचाया,” जियोस्टार के हेड ऑफ क्लस्टर, एंटरटेनमेंट (स्टार प्लस और भारत, बंगाली, मराठी और गुजराती) सुमंता बोस ने बयान में कहा। चैनल के अनुसार, शो ने ऑनलाइन भी काफी चर्चा बटोरी, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर 17,300 से अधिक मेंशन दर्ज हुए। (भाषा इनपुट के साथ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button