एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा, भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

नई दिल्ली। मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर एल मेंचो की मौत के बाद राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मिलिट्री ऑपरेशन में एल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के ज्यादातर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है।

मेक्सिको में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा है, ‘अपने आस-पास का ध्यान रखें।’

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

मेक्सिको में भारतीय दूतावास की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पोस्ट में लिखा गया, ‘मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चल रहे हैं और उससे जुड़ी सड़कें जाम हैं और क्रिमिनल एक्टिविटी हो रही है।’

पोस्ट में आगे बताया गया, ‘जलिस्को स्टेट (प्यूर्टो वालार्टा, चपाला और ग्वाडलहारा के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी म्युनिसिपैलिटी के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और न्यूवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए।’

भारतीय नागरिकों को दी गई सलाह

  • लॉ एनफोर्समेंट एक्टिविटी वाले इलाकों में जाने से बचें।
  • अपने आस-पास का ध्यान रखें।
  • शेल्टर लें और अपने शेल्टर के बाहर गैर-जरूरी मूवमेंट कम करें।
  • अपडेट के लिए लोकल मीडिया पर नजर रखें।
  • लोकल अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और इमरजेंसी में 911 पर कॉल करें।
  • भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
  • अपने परिवार और दोस्तों को फोन, टेक्स्ट और सोशल मीडिया के जरिए अपनी लोकेशन और सेहत के बारे में बताते रहें।

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। मेक्सिको में रह रहे भारतीय नागरिक +52 55 4847 7539 इस नंबर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।

एल मेंचो की मौत के बाद बिगड़े हालात

मेक्सिको की मिलिट्री ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर ‘एल मेंचो’ के नाम से मशहूर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार डाला है। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने एल मेंचो के मारे जाने की पुष्टि भी की है।

एल मेंचो की की मौत के बाद मेक्सिको में हिंसा भड़क गई है। एल मेंचो कार्टेल के सदस्यों ने जगह-जगह गाड़ियों में आग लगा दी, जिससे राज्य में दहशत फैल गई है। लोग घरों के अंदर बंद हो गए हैं। कई शहरों में स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

मेक्सिकन मिलिट्री ने जलिस्को के टापालपा में एक ऑपरेशन के दौरान जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के पावरफुल लीडर ‘एल मेंचो’ के नाम से मशहूर नेमेसियो रूबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेस को मार डाला।

एल मेंचो की मौत सरकार के एंटी-कार्टेल कैंपेन के लिए बड़ी बात साबित हो सकती है। इसके साथ ही ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन के सामने दिखाने के लिए भी मैक्सिकन मिलिट्री के पास एक बड़ी जीत है।

कौन था एल मेंचो?

एल मेंचो दुनिया के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर में से एक था। मेक्सिकन मिलिट्री ने कार्टेल लीडर नेमेसियो रुबन ओसेगुएरा सर्वेंटेंस यानी एल मेंचो को ढेर कर दिया है। मेक्सिको के रक्षा मंत्रालय ने एल मेंचो के मारे जाने की पुष्टि भी की है। एल मेंचो खुद भी पहले एक पुलिस अधिकारी हुआ करता था। लेकिन बीते 10 सालों में एल मेंचो का संगठन जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) मेक्सिको का सबसे खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करने वाला संगठन बन गया।

एल मेंचो के कार्टेल पर अमेरिका में भारी मात्रा में ड्रग्स की स्मगलिंग करने के आरोप लगे हैं, जिसमें सिंथेटिक ओपिओइड फेंटानिल भी शामिल है। इस ड्रग की ओवरडोज की वजह से हाल के सालों में लाखों मौतें हो चुकी हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ेताइवान पर टैरिफ घटाने को ट्रंप प्रशासन का व्यापार समझौता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button