गैस सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत

हैदराबाद, पठनचेरु क्षेत्र में एक दर्दनाक घरेलू हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले एक मजदूर की रसोई में गैस सिलेंडर फटने से गंभीर रूप से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

नगर के सीमांत क्षेत्र पठनचेरु थाना परिधि में गैस सिलेंडर फटने के कारण झुलसने से मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ऑलविन कॉलोनी, पठनचेरु निवासी कोदंड इल्ला रेड्डी का पुत्र कोदंडराम रेड्डी (58) मजदूर के रूप में कार्यरत था। बीमार पड़ जाने के कारण गत 19 जनवरी को वह मजदूरी के काम पर नहीं गया।

वहीं उसकी पत्नी और पुत्र काम पर चले गए। उनके जाने के बाद राम रेड्डी घर पर अकेला था और शाम 4 बजे वह रसोई घर में कुछ पकवान बना रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर रिसाव के चलते फट गया। इसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ आज सुबह उसकी मौत हो गई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button