जानकारी की कमी के कारण शारदा पीठम की भूमि पर असमंजस की स्थिति : श्रीधर बाबू

हैदराबाद, उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि कोकापेट में श्री शारदा पीठम की जमीन के मामले में जानकारी की कमी के कारण असमंजस की स्थिति पैदा हुई। भूमि पीठम की ही है और इसमें कोई शक नहीं है। सरकार पीठम के विकास और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को हर तरह की मदद करेगी।

श्रीधर बाबू ने कोकापेट में श्री शारदा पीठम का दौरा किया और श्री राजा श्यामला अम्मावारी मंदिर और वहाँ जारी अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तरा पीठाधीश स्वात्मानंदेंद्र सरस्वती स्वामी जी से भेंट की। मीडिया से बात करते हुए श्रीधर बाबू ने कहा कि राज्य सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है। हमारी सरकार में कोई संकोच नहीं है और अगर किसी भी गलती होती है, तो उसे सुधारने के लिए हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही सच सामने आया, शारदा पीठम जमीन मामले में हुई गलती को तुरंत ठीक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

शारदा पीठम भूमि आवंटन आदेश सरकार ने किया रद्द

ज्ञातव्य है कि पिछले दिन शारदा पीठम की 2 एकड़ भूमि हैदराबाद जल बोर्ड को आवंटित करते हुए सरकारी आदेश जारी किया गया था। यह बात पीठम के प्रतिनिधियों द्वारा सीएम रेवंत रेड्डी के ध्यान में लाने पर तत्काल आदेश को रद्द कर दिया गया। श्रीधर बाबू ने आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी और बीआरएस नेता धर्म की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहा है।

श्रीधर बाबू ने कहा कि हमारी बुल्डोजर संस्कृति नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर हम पर कीचड़ उछाल रहे हैं, क्योंकि हम सरकारी जमीनों को आक्रमण करने वालों से बचा रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार बापू घाट के विकास को लेकर लोगों की मर्ज़ी के हिसाब से ही आगे बढ़ेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस मामले में झूठे प्रचार पर विश्वास न करने का आग्रह किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button