नियोपोलिस ई-नीलामी में भूमि की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रति एकड़ 137 करोड़ रुपये
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (हम्डा) द्वारा कोकापेट के नियोपोलिस लेआउट में आयोजित तीसरे चरण की ई-नीलामी में जमीन की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया। दो प्रमुख भूखंडों की नीलामी प्रति एकड़ कीमत 137 करोड़ रुपये से ऊपर पहुँच गई।
लेक फेसिंग प्लॉट नंबर 18 सबसे ऊँची कीमत पर 137.25 करोड़ रुपये प्रति एकड़, जबकि प्लॉट नंबर 17 की बोली 136.5 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तक पहुँची। यह हम्डा द्वारा तय किए गए 99 रुपये करोड़ प्रति एकड़ की निर्धारित कीमत से काफी अधिक थी। इन बिक्री से राज्य सरकार को लगभग 1,356 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।
इस ई-नीलामी में लगभग 10 बड़े राष्ट्रीय व स्थानीय डेवलपर्स ने बोली लगाई, जिसके चलते नीलामी का समय 3 घंटे से बढ़ गया। वर्ष 2023 में जहाँ प्रति एकड़ औसत कीमत 73 करोड़ रुपये थी, वहीं अब कीमत में 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह हैदराबाद के तेजी से बढ़ते रियल इस्टेट बाजार का संकेत है।
इसी प्रकार प्लॉट 18 को एमएसएन अर्बन वेंचर्स एलएलपी और प्लॉट 17 को वज्र हाउसिंग प्रॉजेक्ट्स एलएलपी ने खरीदा। दोनों बहु-उपयोग ज़ोन में आते हैं, जहाँ फ्लोर लिमिट नहीं है और आईटी एवं फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के नज़दीक होने के कारण डेवलपर्स की पहली पसंद माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें… इंडस्ट्रियल लैंड कनवर्शनों की जानकारी शीघ्र सार्वजनिक करेगी सरकार : भट्टी विक्रमार्का
हम्डा ने आगामी 28 नवंबर और 3 दिसंबर को नियोपोलिस के और प्लॉट्स की ई-नीलामी की घोषणा की है। इसके अलावा आगामी 5 दिसंबर को गोल्डन माइल लेआउट में ई-नीलामी होगी, जहाँ निर्धारित कीमत 99 और 70 करोड़ रुपये प्रति एकड़ तय की गई है। कोकापेट में लगातार हो रहे आधारभूत संरचना विकास और प्रीमियम लोकेशन के कारण आने वाले चरणों में भी डेवलपर्स की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



