दिवंगत खगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को विज्ञान रत्न

Ad

नई दिल्ली, बिग बैंग सिद्धांत को चुनौती देने वाले प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी जयंत नारलीकर को शनिवार को विज्ञान रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। बिग बैंग सिद्धांत के अनुसार ब्रह्मांड एक ही क्षण में बना था, जबकि नारलीकर ने ब्रिटिश खगोलशास्त्रा फ्रेड हॉयल के साथ मिलकर यह प्रतिपादित किया कि ब्रह्मांड हमेशा से अस्तित्व में रहा है और अनंत काल तक नए पदार्थों का निरंतर निर्माण होता रहा है। नारलीकर का 86 वर्ष की आयु में 20 मई को निधन हो गया था।

पद्म पुरस्कारों की तर्ज पर, राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार देश का सर्वेच्च विज्ञान पुरस्कार है। राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के दूसरे संस्करण, 2025 के विजेताओं की घोषणा शनिवार को राष्ट्रीय पुरस्कारों की वेबसाइट पर की गई। सरकार ने आ विज्ञान, 14 विज्ञान युवा और एक विज्ञान टीम पुरस्कार की भी घोषणा की। प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, जिन्हें गेहूँ प्रजनक के रूप में जाना जाता है, को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वैज्ञानिकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के भौतिकी समूह के निदेशक यूसुफ मोहम्मद शेख को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए विज्ञान पुरस्कार दिया गया है। कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र के के. थंगराज को जैविक विज्ञान के क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला और आईआईटी-मद्रास के प्रदीप थलप्पिल को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया गया।

Ad

रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के कुलपति अनिरुद्ध भालचंद्र पंडित को इंजीनियरिंग विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान पुरस्कार दिया गया और राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान के निदेशक एस. वेंकट मोहन को पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार मिला। टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान में गणित के प्रोफेसर एम. महाराज को गणित और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़े : बैंक खाताधारक बना सकेंगे चार नॉमिनी

इसरो के द्रव नोदन प्रणाली केंद्र के जयन एन. को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा, 14 विज्ञान युवा पुरस्कार विजेताओं की भी घोषणा की गई। सीएसआईआर (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) अरोमा मिशन टीम, जिसने जम्मू और कश्मीर में लैवेंडर मिशन की शुरुआत की, को विज्ञान टीम पुरस्कार के लिए नामित किया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button