खेल-खेल में सीख : प्ले स्कूल का रंगारंग वार्षिकोत्सव
हैदराबाद, आर्य कन्या विद्यालय, देवीदीन बाग, सुल्तान बाजार में स्थित क्रीड़ा प्रांगण – प्ले स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने के लिए श्रुतिकांत भारती, (मिलिंद प्रकाशन एवं मनोनीत सदस्य, हिन्दी सलाहकार समिति, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार) ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य हेतु कई सुझाव प्रस्तुत किये।
समारोह के मुख्य अतिथि पी. निरंजन राव, सिविल अभियंता रहे। उन्होंने क्रीडा प्रांगण के उत्थान के लिए आशा जताई और प्ले स्कूल को सराहनीय बताया। उन्होंने स्कूल के विस्तार की कामना की और सभी प्रकार के सहयोग के लिए तत्परता जताई। डॉ. धर्मतेजा ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा गुरुकुल पद्धति की ओर अग्रसर होने को कहा। डॉ. प्रतापरुद्र ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि भरत मुनि और उनके साथी अच्छा प्रयास कर रहे हैं।
हम उन्नति में हर मदद कर रहे हैं और करते रहेंगे। भरत मुनि ने प्ले स्कूल के बारे में पिछले एक वर्ष का विवरण विस्तार से बताया और कहा कि यह बिल्कुल अलग पद्धति पर चल रहा है। यहां होमवर्क, स्कूल बैग आदि का बोझा बालको पर नहीं है। नाम ही क्रीडा प्रांगण रखा गया है। खेल-खेल में अच्छी से अच्छी शिक्षा व संस्कार दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें… दमरे महाप्रबंधक ने किया गुंतकल बल्लारी सेक्शन का सुरक्षा निरीक्षण
अवसर पर छोटे-छोटे बालकों के रंगारंग कार्यक्रम हुए और साथ ही घर की सफाई व ज्ञानवर्धक डेमोंसट्रेशन बालकों द्वारा किया गया। बच्चों ने माइक पर गीत गाये और भाषण दिये। अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय के मंत्री प्रदीप जाजू, धर्मपाल, उमा दुबे, वाई पद्मा, सुधा ठाकुर, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, विजय कुमार, सौजन्या, मधु, प्राची, राजलक्ष्मी, ऋषि, महंश, अंजलि, रोशनी, भक्त राम व अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ममता जैन ने किया। राष्ट्रगान और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





