अज्ञातवास छोड़कर जीवन की मुख्य धारा में शामिल हों माओवादी : डीजीपी

हैदराबाद, तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने माओवादियों को अज्ञात वास छोड़कर जीवन की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अज्ञात वास छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के कल्याण के लिए पुलिस कटिबद्ध रहेगी।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में शिवधर रेड्डी ने माओवादियों से अपील की कि आत्मसमर्पण करने पर माओवादियों को पुनर्वास उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की समस्याओं को दूर करते हुए उन्हें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाते हुए पुनर्वास की प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माओवादियों के पुनर्वास कार्यक्रम का पर्यवेक्षण स्पेशल इंटेलीजेन्स ब्रांच द्वारा किया जा रहा है।

शिवधर रेड्डीबताया कि वर्ष 1980 में पीपुल्स वार (अब सीपीआई माओवादी) के प्रारंभ होने के बाद से रिकॉर्ड स्तर पर पिछले वर्ष 576 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास पैकेज के तहत उनके पैतृक गाँव में रहने के लिए जमीन के पट्टे, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता आदि सुविधाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं। उनके सिर पर रखे गए ईनाम की राशि भी उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : मेट्रो के दूसरे चरण की मंज़ूरी में सहयोग करें किशन रेड्डी

माओवादी प्रमुख नेताओं के ईनाम और पहचान का विवरण जारी

अस्वस्थता के चलते आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को कॉर्पोरेट अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएँ भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने माओवादियों से संघर्ष का रास्ता छोड़कर अपने गाँव का रास्ता अपनाने की अपील की।

शिवधर रेड्डी ने माओवादियों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत 17 नेताओं का विवरण भी जारी किया। इस विवरण के अनुसार सेंट्रल समिति सदस्य मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति (25 लाख का ईनाम), सेंट्रल कमेटी के महासचिव तिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी (25 लाख रुपये ईनाम), सेंट्रल समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम (25 लाख का ईनाम), सीसीएम ईआरबी सदस्य (झारखंड में सक्रिय) पुसुनूरि नरहरी उर्फ संतोष (20 लाख का ईनाम), प्रदेश समिति सदस्य मुप्पिडी साम्बय्या उर्फ सुदर्शन (20 लाख का ईनाम), डीकेएसजेडसी सदस्य वार्ता शेखर उर्फ मंगतू (20 लाख का ईनाम), सीसीएम डीकेएसजेडसी प्रभारी जोडे रत्ना बाई उर्फ सुजाता (20 लाख का ईनाम) ।

वेस्ट सब-जोनल ब्यूरो सचिव लोकेटी चंदर राव उर्फ प्रभाकर (20 लाख का ईनाम), प्रदेश समिति सदस्य बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर (20 लाख का ईनाम), डीसीएम स्तर कैडर जाडी पुष्पा उर्फ राजेश्वरी (5 लाख का ईनाम), एरिया डीसीएम समिति स्तर कैडर नक्का सुशीला उर्फ रेला (4 लाख का ईनाम), एरिया कमेटी स्तर कैडर रंगाबोयना भाग्या उर्फ रूपी (4 लाख का ईनाम), एरिया समिति कैडर बादिशा उंगा उर्फ मंतू (4 लाख का ईनाम), मुडिवी अडुमे उर्फ संगीता (4 लाख का ईनाम), काशीपोगु भवानी उर्फ सुगुना (4 लाख का ईनाम), कुंजन इडमल (4 लाख का ईनाम), पार्टी सदस्य उतिमी अनिल कुमार उर्फ भगत सिंह (1 लाख का ईनाम) शामिल हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button