लेह जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान इंजन में खराबी के बाद दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली, लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी121 का संचालन करने वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे।

यह भी पढे़: इंडिगो का विमान मुंबई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा

संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण राजधानी लौट आई। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया। सूत्र ने बताया कि विमान के इंजन में खराबी आयी थी। प्रवक्ता के अनुसार, कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button