हैदराबाद में व्यवसायों को स्मार्ट एआई से सक्षम बनाएगा लेनोवो

हैदराबाद, प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख वैश्विक कंपनी लेनोवो ने हैदराबाद में विभिन्न क्षेत्रों में तेज़ी से विस्तार गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए संचालन के आधुनिकीकरण, आईटी अनुकूलन और एआई का विस्तार करने में सहयोगी अपनी उत्पाद एवं सेवा श्रृंखला का प्रदर्शन किया।

होटल ताज दक्कन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लेनोवो इंडिया के एंटरप्राइज़ बिज़नेस कार्यकारी निदेशक रोहित मिधा ने कहा कि हैदराबाद आईटी, बायोटेक, एयरोस्पेस और फार्मास्यूटिकल्स में भारत की अगली प्रौद्योगिकी महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। हैदराबादा की इस उन्नयन यात्रा में लेनोवो की उपस्थिति रणनीतिक और समयोचित है। शहर के फलते-फूलते नवाचार गलियारे, जैसे कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का केंद्र हिटेक सिटी और एक प्रमुख बायोटेक एवं जीवन विज्ञान क्लस्टर जीनोम वैली उद्यम एआई परिवर्तन का एक स्वाभाविक केंद्र हैं।

यह भी पढ़ें… अलीबाबा ने लॉन्च किया क्वेन3-मैक्स एआई मॉडल, 1 ट्रिलियन से अधिक पैरामीटर के साथ

हैदराबाद में लेनोवो के एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान

तेलंगाना एआई मिशन और टीहब जैसी पहलों के माध्यम से हैदराबाद आईटी और तकनीकी सेवाओं, फार्मास्यूटिकल्स और जीवन विज्ञान, स्टार्टअप्स और एआई नवाचार के क्षेत्र में एक रणनीतिक उद्यम केंद्र के रूप में उभरा है। वर्तमान में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) के लिए एक पसंदीदा केंद्र के रूप में भी हैदराबाद ने अपनी जगह बनायी है। ऐसे में स्मार्ट एआई का उपयोग भी तेजी से बढ़ रहा है।

रोहित मिधा ने कहा कि भारत के 51 प्रतिशत से अधिक साआई पहले से ही एआई को अपना रहे हैं या उसका मूल्यांकन कर रहे हैं। इसके बावजूद उद्यमों को परिनियोजनों को प्रभावी ढंग से बढ़ाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लेनोवो व्यापक एआई सुविधाओं के साथ इन कमियों को दूर करने के लिए सजग रूप से कार् कर रहा है।  

लेनोवो इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक अमित लूथरा ने बताया हैदराबाद शोकेस में लेनोवो के संपूर्ण एंटरप्राइज़ एआई सुविधाओं का प्रदर्शन किया इनमें आधारभूत संरचना, एआई संचलित सेवाएं एवं सुरक्षा समाधान सहित विभिन्न स्तरों पर आवश्यक सेवाएं प्रसतुत की हैं। उन्होंने कहा कि लेनोवो के इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान एआई अपनाने और उद्यम परिवर्तन को गति दे सकते हैं। कंपनी भविष्य के लिए तैयार कार्यबल का निर्माण करने और अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से सामुदायिक विकास में योगदान देने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।   

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button