नरेन्द्र गोयल को कोई भी कार्य न करने हेतु पत्र जारी

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त नरेन्द्र कुमार गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसी भी प्रकार से कार्य न करने, प्रतिनिधित्व न करने हेतु पत्र जारी किया गया।

अग्रवाल समाज, तेलंगाना के सचिव विकास कुमार केशान, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता द्वारा नरेन्द्र कुमार गोयल को समाज की ओर से पदाधिकारी के नाते पत्र जारी करते हुए सूचित किया गया कि समाज में कार्यकारी अध्यक्ष पद का प्रावधान वर्तमान संविधान/नियमों में नहीं है। इसलिए यह पद असंवैधानिक, अमान्य और प्रारंभ से ही शून्य है।

यह भी पढ़ें… श्री सात युवा समिति, हैदराबाद ने की साधारण सभा

पदाधिकारी निर्वाचित निकाय हैं, कोई भी व्यक्ति किसी को नियुक्त नहीं कर सकता। इसके मद्देनजर सलाह दी गयी कि वह अग्रवाल समाज तेलंगाना के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसी भी प्रकार से कार्य न करें, प्रतिनिधित्व न करें। इस संबंध में किसी भी कार्रवाई या संचार को समाज द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं होगा और उसे अनधिकृत माना जाएगा। यह आदेश अनुशासन, पारदर्शिता बनाए रखने और समाज के संविधान का पालन सुनिश्चित करने के हित में जारी किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button