लिबास ने शरतसिटी मॉल से किया हैदराबाद के बाज़ार में प्रवेश

हैदराबाद, महिलाओं के लिए समकालीन और फ्यूजन परिधानों की एक विविध रेंज के लिए उभरते ब्रांड लिबास ने आज हैदराबाद के बाज़ार में प्रवेश करते हुए कोंडापुर के शरतसिटी मॉल में अपना पहला स्टोर शुरू किया है।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच आज लिबात का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन अवसर पर हज़ार से अधिक प्रशंसक उपस्थित थे। गायक कलाकार अकासा ने इस अवसर पर अपनी कला के प्रदर्शन से लोगों में उत्साह भरा। उद्घाटन के बाद लिबास के संस्थापक और सीईओ सिद्धांत केशवानी ने कहा कि लिबास भारत के अग्रणी अल्ट्राफास्ट फैशन ब्रांडों में से एक बन कर उभार है।

फैशनप्रेमियों के लिए लिबास का स्टाइलिश तोहफा

हैदराबाद के शरतसिटी कैपिटल मॉल में नवीनतम फ्लैगशिप स्टोर का प्रारंभ दक्षिणी भारत में निरंतर विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है। हैदराबाद के इस स्टोर के साथ ही भारत में स्टोर की संख्या 25 से बढ़ गयी है। केशवानी ने कहा कि लगभग 4,000 वर्ग फुट पर नया स्टोर स्थापित किया गया है, जहाँ विशेषकर आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए खरीदारी अनुभव उत्तम अनुभव प्रदान करने के प्रबंध के गये हैं। उन्होंने कहा कि यह स्टोर लिबास सर्कल रूप में स्थापित किया गया है, जहाँ पर फैशन, संगीत और संस्कृति का उत्तम मिश्रण होगा। उन्होंने कहा कि दक्षिणी भारत लिबास के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। विशेषकर हैदराबाद हमेशा एक उच्च क्षमता वाले शहर के रूप में कंपनी की प्राथमिकताओं में रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के प्रमुख टेक पार्कों और हाइटेक सिटी और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट जैसे कॉर्पोरेट हब से इसकी निकटता इसे लक्षित दर्शकों-शहरी, शैली-जागरूक पेशेवरों तक पहुंचने में सहयोगी सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ेंबारिश से बेहाल हैदराबाद, तालाब बन गयीं शहर की सड़कें, यातायात ठप्प

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button