Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

लॉयंस क्लब 320 डी का क्षेत्रीय सम्मेलन : सेवा, सम्मान और समर्पण का संगम

हैदराबाद, लॉयंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 320 डी हैदराबाद के क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन सिख विलेज, सिकंदराबाद स्थित बांठिया गार्डन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय चेयरपर्सन महेंद्र कुमार गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जी. बाबू राव थे।

अवसर पर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. प्रकाश राव तथा सारिका गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। महेंद्र कुमार गुप्ता ने लॉयंस क्लब के सदस्यों की उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं के लिए सराहना की। साथ ही इसी प्रकार लॉयंस क्लब के उद्देश्यों की ओर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें… विद्यार्थियों को दिये जाने वाले किट की गुणवत्ता को लेकर सीएम ने दिए निर्देश

कॉन्फ्रेंस चेयरमैन निर्मल कुमार जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में को-चेयरमैन नीलेश चड्ढा, डॉ. डी. वेंकैया, हुलास बेताला, महेश अग्रवाल सहित लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, सचिव अनुराधा बंसल तथा कोषाध्यक्ष दीपक साद सहित अन्य ने योगदान प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. चैतन्या तथा आरती बेताला ने किया। कार्यक्रम में लगभग 300 अतिथि शामिल हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button