लिटिल फ्लावर ओल्ड बॉयस ने अल्पा बास्केटबाल अकादमी को हराया
हैदराबाद, लिटल फ्लावर ओल्ड बॉयस की बास्केटबाल टीम ने अल्पा बास्केटबाल अकादमी को बिना किसी दिक्कत के 66-18 से हैदराबाद ज़िला बास्केटबाल वार्षिक लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया। मंगलवार को यहाँ सिकंदराबाद वाईएमसीए मैदान पर जारी चैम्पियनशिप के लीग मैच में लिटिल फ्लावर ओल्ड बॉयस की टीम ने अल्पा बास्केटबाल अकादमी को 48 बास्केट के अंतर से हराया।

लिटिल फ्लावर के खिलाड़ी मैच की शुरुआत से ही उम्दा तालमेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार अंक बटोरने में सफल रहे। हॉफ टाइम तक लिटिल फ्लावर 59-9 से बढ़त बना ली थी। हॉफ टाइम के पश्चात भी उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने वश में कर लिया। लिटिल फ्लावर के हना ने सर्वाधिक 19 बास्केट, सिद्धार्थ ने 11 तथा यशवंत ने 10 बास्केट डाले। अल्पा की ओर से सावियो ने 13 तथा अखिल ने 5 बास्केट डाले।(सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें.. अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर घराना अदाणी परिवार दूसरे स्थान पर : रिपोर्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



