‘सैयारा’ थियेटर में लाइव‑कॉन्सर्ट, फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं
नई दिल्ली, मोहित सूरी के रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा को पूरे भारत में दर्शकों के दिलों को गहरे भावनात्मक रूप से छू लिया है। इसमें नवोदित कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में हैं। सैयारा ने ₹21.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग डे कलेक्शन प्राप्त् की है।
एक वायरल वीडियो में बताया गया है कि खचाखचर भरे हुए थिएटर में दर्शक फ्लैश लाइट्स लहरा रहे हैं, गाने के साथ गा रहे हैं और जबरदस्त उत्साह के साथ चीयर कर रहे हैं, जिससे स्क्रीनिंग एक लाइव कॉन्सर्ट में बदल गई है।
यशराज फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत सैयारा को पूरे देश में इसे जश्न की तरह मनाया जा रहा है और यह निश्चित रूप से भीड़ खींचने वाला फिल्म है। सिनेमाघर खुशी के मैदान बन गए हैं, जो फिल्म की सांस्कृतिक गूंज और युवा वर्ग के साथ इसके मजबूत कनेक्शन को दर्शाते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



