प्रजा पालना – प्रगति प्रणालिका का लोगो जारी

हैदराबाद, राज्य सरकार ने शुक्रवार से आगामी 12 जून तक राज्यभर में होने वाले 99 दिवस कार्यक्रम प्रजा पालना – प्रगति प्रणालिका का लोगो जारी किया। ज्ञातव्य है कि सरकार ने इस कार्यक्रम को पांच चरणों में लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 2 अप्रैल को ग्राम स्तर पर, 16 अप्रैल को मंडल स्तर पर, 2 मई को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर, 22 मई को जिला स्तर पर तय किये गये कार्यक्रम लागू किये जाएंगे।

इसके बाद आखिरी और अंतिम चरण के तहत 2 जून को राज्य गठन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा, चिकित्सा, कृषि समेत अलग-अलग विभागों से संबंधित 10 मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को सचिवालय में जिलाधीशों के साथ विशेष बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। सरकार द्वारा लागू किये जा रहे विकास व कल्याण योजनाओं को जनता के और समीप ले जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है। इन 99 दिनों में फाइलों के निपटान के साथ-साथ सभी विभागों, राज्य स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में वेयरहाउसिंग लेन-देन में गिरावट, किराए में 4 वृद्धि


अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button