बोलारम संघ में मनाया गया भगवान महावीर जन्म कल्याणक

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बोलारम के तत्वावधान में 2625वें भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक का आयोजन चार दिवसीय विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनसार, महोत्सव के अंतर्गत श्री संघ द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम दिवस तप – पाटलक एकासना, श्री नमस्कार सूत्र जाप का आयोजन मंजू श्री महिला मंडल द्वारा श्री पतासी बाई गुलाबचंद सुराणा जैन स्थानक भवन में किया गया। द्वितीय दिवस स्वाध्याय सामायिक व पुच्छिसुणं सक्षम ग्रुप द्वारा किया गया। गौसेवा तुर्कापल्ली स्थित उपाध्याय श्री गुरु गौतम शांति विमला गौशाला एवं पशु चिकित्सालय में की गई।

तृतीय दिवस अन्नदान के साथ कबूतरों को दाना अर्पण कार्यक्रम मंजू श्री महिला मंडल द्वारा श्री जयमल भवन, बोलारम में आयोजित किया गया। ज्ञानदान के अंतर्गत बच्चों को लेखन सामग्री का वितरण मंडल द्वारा रिसाला बाजार स्थित सरकारी स्कूल में किया गया। चौथे दिवस श्री महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत श्री पतासी बाई गुलाबचंद सुराणा जैन स्थानक भवन में प्रार्थना की गई।

यह भी पढ़ें… भगवान महावीर के सिद्धांत अपनाए विश्व : रामचन्दर राव

प्रभातफेरी रिसाला बाजार से बोलारम स्थानक तक निकाली गई

इसके बाद प्रभातफेरी पुराने स्थानक मंदिर, रिसाला बाजार से बोलारम स्थानक तक निकाली गई। तत्पश्चात स्थानक के पास झंडा वंदन और अल्पाहार का आयोजन किया गया। अल्पाहार के लाभार्थी परिवार आनंद स्वरूप धर्मेन्द्र बोरा, श्रीपाल सम्यक् सुराणा, महेन्द्र नवीन सौरभ सुराणा एवं विजेन्द्र शुभम ध्रुव बोरा का आभार प्रकट कर सम्मान किया गया। अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बोलारम के संघपति नरेंद्र सुराणा, अध्यक्ष अभय सुराणा, मंजू श्री महिला मंडल की अध्यक्ष सुवर्णा सुराणा ने स्वागत भाषण दिया।

निर्मल सिंघवी व श्रेणिक राज ने आनंद स्वरूप बोरा का अभिनंदन कर उनको समाजभूषण की पदवी से अलंकृत किया। समाज भूषण आनंद स्वरूप बोरा ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संघ व समाज में उत्साह व उमंग के साथ काम करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में आभार जितेंद्र सुराणा ने व्यक्त किया।

अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष सुशील बागमार, सह कोषाध्यक्ष चंद्रकांत सुराणा, उपाध्यक्ष सज्जन सुराणा, युवराज गोलेछा, राजेंद्र दफ्तरी, सलाहकार पदमचंद सुराणा, सुनील बागमार, सोहनलाल बोरा, सुनील बोरा, शरद बोरा, आशीष बोरा, मुकेश बोरा, नथमल सुराणा, धर्मेंद्र बोरा, शैलेन्द्र बागमार, श्रीपाल सुराणा, सुदर्शन सुराणा, विनय सुराणा, दीपू भूरट, अनिल सुराणा, विनोद सुराणा, महेंद्र सुराणा, महेंद्र कांकरिया, नवीन सुराणा, आषीश सुराणा, महावीर चंद सुराणा आदि उपस्थित थे। महिला मंडल, वर्धमान मंडल, श्री पार्श्वनाथ मंदिर समेत अनेक संस्थाओं व गणमान्य लोगों ने भी समाज भूषण का स्वागत किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button