भगवान महावीर के संदेश आज भी प्रासंगिक : किशन रेड्डी
हैदराबाद, केन्द्रीय कोयला व खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि विश्व में फैली अशांति एवं युद्ध की परिस्थिति में सभी को भगवान महावीर के जियो और जीने दो, अहिंसा के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए। रामकोट स्थित श्री जैन सेवा संघ में संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय 2625वाँ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव-2026 कार्यक्रम भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर आरंभ हुआ। अवसर पर केन्द्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि जैन समाज ने सेवा के बल पर विशेष पहचान बनाई है। वह भगवान महावीर के संदेशों का पालन कर रहा है।









वर्तमान में विश्व की परिस्थिति बहुत ही अशांत होती जा रही है। विभिन्न देश जीवन के वास्तविक मंत्र शांति और अहिंसा को भूल गये हैं। भगवान महावीर के संदेश का उन देशों को अनुसरण करने की बहुत ही आवश्यकता है, क्योंकि शांति ही विश्व का समाधान है। यदि भगवान महावीर के सिद्धांतों का जीवन में पालन करेंगे, तो सभी मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। जब अहिंसा और जियो व जीने दो की भावना सबके मन में रहेगी, तो फिर किसी प्रकार की लड़ाई व किसी प्रकार का तनाव नहीं रहेगा।
विश्व में युद्ध से आम लोगों को हो रहा भारी नुकसान
विश्व में विभिन्न देशों के युद्ध से सामान्य लोगों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि हम मानवता को महत्व दें। उन्होंने श्री जैन सेवा संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महावीर जयंती को देशभर में उत्साह से मनाया जाता है। इसके तहत विभिन्न सेवा कार्यों से मानवता व सेवा का परिचय दिया जाता है।
केन्द्रीय मंत्री का स्वागत मार्गदर्शक मंडल के चेयरमैन योगेश सिंघी, अध्यक्ष उमेश बागरेचा, महामंत्री विमल मुथा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश भंडारी, प्रधान संयोजक एवं सहमंत्री सुनील कावड़िया, प्रधान संयोजक दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, पूर्व महामंत्री अशोक मुथा, संयोजक मंडल व श्री ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष महावीर सुराणा, मंत्री शील कुमार जैन, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन के अध्यक्ष पदम कोठारी, मंत्री जयेश शाह सहित अन्य ने किया।
मार्गदर्शक मंडल के चेयरमैन योगेश सिंघी ने केन्द्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पारंपरिक रूप से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ श्री ओसवाल जैन संघ, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन द्वारा आयोजित महामंत्र नवकार जाप के साथ हुआ। इसमें श्री ओसवाल जैन संघ के अध्यक्ष महावीर सुराणा, मंत्री शील कुमार जैन, श्री अजित पार्श्व युवा संगठन के अध्यक्ष पदम कोठारी, मंत्री जयेश शाह, महिला मंडल व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़ें… एजीआरओएचए हैदराबाद चैप्टर ने किया प्री-लांच बिजनेस मीटिंग का आयोजन
मेडिकल कैम्प व विभिन्न सेवा कार्यों से समाज की भागीदारी
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा जीव दया के अंतर्गत कबूतरों एवं गायों की सेवा की गयी। इसी क्रम में मेडिकल कैम्प व कई सेवा कार्य मंडलों द्वारा किये जा रहे हैं। मंगलवार, 31 मार्च को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव नुमाइश मैदान में भव्यता से गुरु भगवंतों की निश्रा में तेलंगाना सरकार के मंत्रियों व अन्य की उपस्थिति में मनाया जाएगा। धर्म सभा से पूर्व फीलखाना से भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। नुमाइश मैदान में जैन समाज के कई मंडलों द्वारा विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। उन्होंने सभी जैन बंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया।
अवसर पर उपाध्यक्ष विनोद मखाना, सह-मंत्री योगेश सोनी, सुनील कावड़िया, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, प्रधान संयोजक दिलीप भंडारी, दिलीप सेठिया, कार्यकारिणी सदस्य अमित मुणोत, आनंद बोहरा, अनिल कातरेला, डॉ. अनीष पोकरणा, आशीष भंसाली, अशोक कोठारी, अशोक मुथा, अशोक संचेती, अशोक सोनी, अविनाश भंडारी, भरत चौधरी, हुकुमचंद कोटेचा, मनोज तातेड़, मोहनलाल बागरेचा, नवल बाफना, राजेश साभद्रा, राकेश सुराणा, सज्जनराज गांधी, सुनील बोहरा, सुरेश कोठारी, त्रिलोक झाबक, उमेश नाहर, विजयराज आंचलिया, विजय सुराणा, सीए विक्रम श्रीश्रीमाल, संतोष मरलेचा, के. महावीर तातेड़, प्रवीण पांड्या, संयोजक मंडल के महेन्द्र पितलिया, ज्ञानचंद रांका, अशोक चाणोदिया, सुरेश गुंदेचा, नितिन सिरोहिया, दीपक मखाणा, विकास चाणोदिया, अजय कोठारी, राजेश चौधरी, निकेश ढेलड़िया, प्रदीप गांधी, महावीर बागरेचा, अरिहंत नाबरिया, हेमंत मुथा, महावीर गुगलिया, रिद्धीश जागीरदार, राजेश भंडारी, महिला मंडल के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



