भगवान श्रीराम का संदेश चिर प्रासंगिक : राज्यपाल

हैदराबाद, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे समाज में भगवान श्रीराम का संदेश और अधिक तथा चिर प्रासंगित हो जाता है, क्योंकि श्रीराम केवल एक पौराणिक चरित्र ही नहीं, बल्कि भारतीयता का शास्वत प्रतीक हैं। श्रीराम स्वयं धर्म के साकार स्वरूप हैं। इनका जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, पारिवारिक उत्तरदायित्व, सामाजिक संतुलन जैसे अनगिनत मूल्यों की शिक्षा देता है।

राज्यपाल ने भाग्यनगर में श्रीराम नवमी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई

भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीराम नवमी पर्व पर सीतारामबाग से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने सपत्निक सीताराम कल्याणोत्सव में भाग लिया। उन्होंने भव्य शोभायात्रा को भगवा दिखाकर प्रारंभ किया। उन्होंने सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भव्य शोभायात्रा नगर की विशेष पहचान बन चुकी है।

यह केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि रामभक्तों के हृदय को जोड़ने वाला सांस्कृति यज्ञ और हिन्दू समाज की एकता का प्रतीक है। भगवान श्रीराम की महिमा को पीढ़ी दर पीढ़ी तक पहुँचाने वाली धारा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम नगर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक वैभव व सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, पारिवारिक सहयोग, आध्यात्मिक चेतना व संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है।

भव्य शोभायात्रा केवल धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि भक्ति का प्रदर्शन

उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह केवल धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि भक्ति का प्रदर्शन, संस्कृति का संरक्षण, हिन्दू समाज की एकता, श्रीराम तत्व को जन-जन तक पहुँचाने वाला आध्यात्मिक अभियान है। उन्होंने कहा कि इस भव्य शोभायात्रा में भाग लेने वाले भक्तों का उत्साह, अनुशासन और आध्यात्मिक भाव पूरे नगर के वातावरण को आध्यात्मिक भक्तिमय बनाता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम स्मरण, धव्ज, पारंपरिक वेशभूषा और धर्मनिष्ठ नागरिक सभी मिलकर शोभायात्रा को जीवंत संस्कृति के दृश्य के रूप में प्रतिष्ठित करते हैं।

राज्यपाल ने भाग्यनगर में श्रीराम नवमी शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई

ऐसे आयोजनों का उद्देश्य एक ही है भगवान श्रीराम की महिमा, रामतत्व, रामनाम के स्मरण को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाना। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते आधुनिक जीवन में युवाओं, बच्चों व समाज में भगवान श्रीराम कौन हैं, रामायण क्यों महान है, धर्म क्या है, इन प्रश्नों का सही उत्तर खुद शोभायात्रा बन जाती है। रामभक्तों को एकता सूत्र में बांधने वाला पवित्र उत्सव भाग्यनगर में पिछले अनेक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इसकी विशेषता एकरूपता है, जिसमें क्षेत्र, वर्ण, भेदभाव से ऊपर उठकर सभी भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम नवमी पर आयोजित यह कार्यक्रम भक्तों के लिए आराध्य और भावनात्मक क्षण होता है।

यह भी पढ़ें… पेट्रो उत्पादों की आपूर्ति पर समिति : रेवंत रेड्डी

श्रीराम और माता सीता आदर्श मार्गदर्शक व पारिवारिक मूल्य

यह केवल पौराणिक प्रसंग का समरण मात्र नहीं, बल्कि दामपत्य पवित्रता, पारिवारिक एकता, पारस्परिक सम्मान और धर्म निष्ठ जीवन सांस्कृतिक मूल्यों का जीवंत संदेश है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय पारिवारिक विघटन, आत्मकेंद्रित जीवनशैली और संस्कृति से दूर होती जा रही युवा पीढ़ी व समाज के लिए श्रीराम के आदर्श मार्गदर्शक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यदि श्रीराम धर्म के मूर्त स्वरूप हैं, तो माता सीता पवित्रता, सहभागिता, शक्ति और आत्मगौरव की प्रतीक हैं। इनका दिव्य मिलन परिवार, संस्कृति, सनातन परंपरा की आधारशिला है।

राज्यपाल ने कहा कि श्रीराम नवमी की महिमा तथा श्रीरामजी का कल्याणोत्सव श्रीराम भक्तों की एकता, हिन्दू समाज की आध्यात्मिक शक्ति को प्रतिबिम्बित करता है। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में सभी श्रृद्धालुओं की भागीदारी सौभाग्यपूर्ण व सांस्कृतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हमारे पर्व केवल आरंभोत्सव नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, एकता, पारिवारिक परंपरा और सामाजिक एकता को सूचित करने वाले शक्ति केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें श्रीराम नवमी व सीताराम कल्याणोत्सव पारिवारिक धर्म व दामपत्य का प्रतीक बने हैं।

अवसर पर गंगोत्री धाम के स्वामी अद्वितानंदगिरी, आचार्य स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, भाग्यनगर श्रीराम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. भगवंत राव, पूर्व पार्षद एम. वैकंठम, बाबू गुरु, गोविंद नारायण राठी, श्रीराम व्यास, सुमित राठी, महेंदर व्यास, करोड़ीमल नरसिंगपुरिया, मनीष व्यास, नटराज नामधारी, आले भास्कर राज, संजय घनाटे, मनोज जायसवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button