श्री गायल परिवार माहेश्वरी परिषद का स्नेह मिलन 14 दिसंबर को

हैदराबाद, श्री गायल परिवार माहेश्वरी परिषद हैदराबाद द्वारा श्री गायल माता की भजन संध्या, अष्टम दीपावाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट प्रसादी का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर 2025 को माहेश्वरी भवन, बेगम बाज़ार में किया जाएगा। कार्यक्रम में भजन संध्या सायं 6:11 बजे, आरती रात्रि 9:01 बजे एवं महाप्रसादी रात्रि 9:11 बजे से आयोजित होगी।

श्री अखिल भारतीय गायल माता मंदिर ट्रस्ट आसोप जोधपुर राजस्थान गायल परिवार के ट्रस्टी मंदिर के इतिहास एवं ट्रस्ट के कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराने कार्यक्रम में पधारेंगे। तेलंगाना आंध्र प्रदेश में बसे झँवर, बजाज, बालदी, खबानी, माहेश्वरी समाज बंधुओं में 2025 वर्ष के अंतर्गत जिन्होंने शिक्षण क्षेत्र में विशेष स्थान पाया है, उनका सम्मान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें… पंडित श्री गणेश नारायणजी का पुण्यतिथि कार्यक्रम 28 दिसंबर को

सभी से निवेदन है कि गायल माता की भजन संध्या एवं प्रसादी में पधार कर माताजी का आशीर्वाद पायें एवं दीपावली स्नेह मिलन कर कार्यक्रम को सफल बनायें। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में श्री गायल परिवार माहेश्वरी परिषद हैदराबाद के सदस्य तरुण कुमार झँवर, देवेन्द्र झँवर, कमल झँवर, सूरज झँवर, रामकिशोर झँवर, गोपाल झँवर, सुरेंद्र बजाज, प्रेम बजाज एवं नवनीत झँवर उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button