लखनऊ : एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता
हैदराबाद, लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा समर्थित चौथी एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी (आईएएस) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 266 महिला तीरंदाजों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण, उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा पैरा ओलंपियन सुहास एल.वाई. (आईएएस), सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, एनटीपीसी एनआरएचक्यू के मुख्य महाप्रबंधक एस.एन. पाणिग्रही की उपस्थिति में किया। मंत्री ने भारत की समृद्ध तीरंदाजी परंपरा को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें… भारत का पहला मैच वियतनाम से, भारी पड़ सकता है अंतरराष्ट्रीय मैचों का कम अनुभव
सीजीएम (मानव संसाधन) एस.एन. पाणिग्रही ने एनटीपीसी की सीएसआर पहलों के माध्यम से देशभर में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। समापन समारोह के दौरान पुरस्कारों का वितरण अध्यक्ष, भारतीय तीरंदाजी संघ अर्जुन मुंडा एवं पद्मश्री लोकगायिका मालिनी अवस्थी द्वारा किया गया। अतिथियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने में एनटीपीसी के सहयोग की सराहना की। पेरिस पैरा ओलंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह एवं शीतल देवी की सहभागिता ने प्रतियोगिता को विशेष प्रेरणा प्रदान की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



