माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल : माता रानी का विशाल जागरण 21 मार्च को

हैदराबाद, माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल हैदराबाद द्वारा आगामी 21 मार्च को नुमाइश मैदान में माता रानी के विशाल जागरण का आयोजन भव्यता से किया जाएगा। यहाँ हैदरगुड़ा स्थित बीकानेर वाला रेस्टोरेंट में मंडल की सभा माता रानी की पूजा एवं आरती के साथ आरंभ हुई। अवसर पर सभी का स्वागत मंडल के संजय राजस्थानी ने किया। सभा का संचालन करते हुए अंजनी कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार माता रानी का जागरण नुमाइश मैदान में भव्यता से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए भूमि पूजन 15 मार्च को होगा।

20 मार्च को मेहंदी व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार भव्य मंच लगाया जाएगा तथा प्रसाद की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार स्टालों की संख्या में भी विस्तार किया जाएगा, जिस पर संस्थाएँ अपने सामाजिक एवं धार्मिक प्रचार कर सकेंगी। इसके लिए मंडल से संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम की सफलता हेतु समितियों का गठन

कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए आगामी दिनों में विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस बार जागरण में माँ वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही माँ वैष्णो देवीजी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। जागरण में धार्मिक स्टाल लगाई जाएगी। लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी होगी। सभा में कार्यक्रम हेतु सुझाव दिये गये। संजय राजस्थानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… श्री जिनदत्तसूरी जैन सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

अवसर पर रामकिशन अग्रवाल, ए.के. अग्रवाल, राकेश नरसिंगपुरिया, संजय अग्रवाल (राजस्थानी), अंजनी सरावगी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, सूर्यकमल गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल, कमल आकाश जाजू, श्यामलाल गोयनका, बिक्की सर्राफ, मदन सिंह सौंथलिया, विकास कुमार केशान, वरुण कौशिक, ललित अग्रवाल, श्यामलाल गोयनका, सुनील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल (जगदंबा), नितिन अग्रवाल, धीरज कुमार (सहेली साडी), संदीप मरोडिया, अनूप व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button