महाराष्ट्र : सरकार ने ई-फसल सर्वेक्षण की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई
मुंबई, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बृहस्पतिवार को राज्य में ई-फसल सर्वेक्षण पूरा करने की समय सीमा को 30 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की। अधिकारियों के अनुसार, इस महीने जारी डिजिटल सर्वेक्षण के दौरान राज्य में केवल 36 प्रतिशत फसल क्षेत्र ही दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र : बारिश से प्रभावित मछुआरों को मिलेगा सरकार का समर्थन
बावनकुले ने सभी जिलाधिकारियों को विस्तारित अवधि के भीतर 100 प्रतिशत फसल निरीक्षण सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि यह समय विस्तार इसलिए आवश्यक था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसान अपंजीकृत फसलों के कारण प्राकृतिक आपदा राहत, फसल बीमा और ऋण योजनाओं के तहत लाभ से वंचित न रह जाएं। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



