महाराष्ट्र विधानपरिषद ने की शिंदे टिप्पणी मामले में कामरा को तलब

मुंबई, महाराष्ट्र विधानपरिषद की विशेषाधिकार समिति ने कॉमेडियन कुणाल कामरा और शिवसेना (उबाठा) नेता सुषमा अंधारे को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में सुनवाई के लिए तलब किया है।

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के विधानपरिषद सदस्य प्रसाद लाड ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि कामरा और अंधारे को 15 दिन पहले नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे समिति के समक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। लाड ने कहा कि यदि वे दो बार समन भेजे जाने के बाद भी उपस्थित नहीं होते हैं, तो समिति उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लेगी।

यह भी पढ़े: रजत शर्मा मानहानि मामले में जयराम रमेश, पवन खेड़ा, रागिनी नायक तलब

भाजपा के विधानपरिषद सदस्य प्रवीण दारेकर ने शिवसेना नेता शिंदे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के लिए कामरा और अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया था। शिवसेना, भाजपा-नीत महायुति का घटक दल है। अक्सर अपने सत्ता-विरोधी विचारों के कारण विवादों में रहने वाले कामरा ने पिछले साल एक पैरोडी गीत में शिंदे को निशाना बनाया था, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिये परोक्ष रूप से उन्हें गद्दार कहा था। विपक्षी शिवसेना (उबाठा) नेता अंधारे ने कामरा का समर्थन किया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button