अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 8:57 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

ईटानगर स्थित पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालयी अध्ययन केंद्र के भूकंप विज्ञान संभाग के तकनीकी अधिकारी न्येलम सुनील ने बताया कि पश्चिम कामेंग जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (भाषा)

यह भी पढ़े: कर्नाटक के बीदर में भूकंप का झटका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button