महाराष्ट्र : ठाणे के बार में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रेस्तरां और बार की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 27 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर ठाणे अपराध शाखा के मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने तीन अप्रैल को घोड़बंदर रोड स्थित परिसर पर छापा मारा और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर महिलाओं को देह व्यापार के लिए मजबूर कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को मुक्त कराया और मौके से एक मोबाइल फोन, नकदी तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 143(1) और 143(3) तथा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

यह भी पढ़े: मुंबई स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 महिलाओं रिहा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button