महाराष्ट्र : अकोला में शिवसेना (उबाठा) के पदाधिकारी की कार पर हमला, जांच शुरू

अकोला, महाराष्ट्र के अकोला शहर में अज्ञात व्यक्तियों ने शिवसेना (उबाठा) के एक पदाधिकारी की कार पर उस समय कथित तौर पर हमला किया, जब वह घर लौट रहे थे।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को सिविल लाइंस पुलिस थाने के तहत आने वाले उमरी इलाके में हुई। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए शिवसेना (उबाठा) के शहर प्रमुख राहुल कराडे ने कहा कि वह अपने पैतृक गांव से अकोला में अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ लोगों ने तलवार और लोहे की छड़ों से उनकी कार पर हमला कर दिया। कराडे ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें जान से मारना चाहते थे और उन्होंने इस घटना की जानकारी अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चंदक को दी।

यह भी पढे़: केजरीवाल बरी : शिवसेना ने इसे सियासी प्रतिशोध पर तमाचा कहा

एक अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अकोला जिले के बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (उबाठा) विधायक नितिन देशमुख ने हमले की निंदा की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button