महाराष्ट्र : पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पति ने परिचित पर चाकू से हमला किया
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35-वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में अपने एक परिचित पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना चार मार्च की सुबह भिवंडी के कामतघर इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि विजय राघो साहा ने नीरज सुभाष साहा (20) पर कथित तौर पर मांस काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को संदेह था कि नीरज का उसकी (विजय की) पत्नी के साथ अवैध संबंध है। अधिकारी के अनुसार, इसी बात से गुस्से में आकर विजय ने नीरज पर हमला कर दिया।
यह भी पढे़: चाकू से हमला कर युवक की हत्या, अवैध संबंध का आरोप
अधिकारी ने कहा कि घायल पीड़ित को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्नत उपचार के लिए मुंबई के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे के परिचित थे। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



