महात्मा ज्योतिराव फुले एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदत्त

हैदराबाद, तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल द्वारा बीसी इंटेलेक्चुअल्स फोरम के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टी. चिरंजीवुलू को महात्मा ज्योतिराव फुले एक्सीलेंस अवार्ड-2026 प्रदान किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रवींद्र भारती में महात्मा ज्योतिराव फुले की 199वीं जयंती के उपलक्ष्य में तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल द्वारा आज आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री वी. हनुमंत राव ने महात्मा ज्योतिराव फुले को महान समाज सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समतामूलक समाज के निर्माण के लिए जाति-आधारित असमानताओं को समाप्त करने हेतु विशेष प्रयास किए। उन्होंने कहा कि समाज से अस्पृश्यता और जाति व्यवस्था को समाप्त करने की दिशा में फुले का योगदान अतुलनीय है।

तेलंगाना विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य एस. मधुसूदनचारी ने कहा कि गरीबों और शूद्रों के अधिकारों के लिए समर्पित फुले का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके जीवन का अध्ययन कर उसे अपनाने की उन्होंने अपील की। सेवानिवृत्त डीजीपी एवं अखिल भारतीय बहुजन समाज पार्टी के संयोजक आईपीएस अधिकारी पूर्णचंद्र राव ने कहा कि फुले ने शिक्षा को हथियार बनाकर सामाजिक सम्मान प्राप्त करने की प्रेरणा दी। टी. चिरंजीवुलू बीसी समुदाय के विकास हेतु उसी दिशा में कार्य कर रहे हैं।

बीसी पॉलिटिकल फ्रेंड्स के अध्यक्ष बी. बालराज गौड़ ने कहा कि बीसी वर्ग तभी अपने अधिकार प्राप्त कर सकता है, जब वह एकजुट रहे। टी. चिरंजीवुलू ने कहा कि वह बीसी एकता के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। साथ ही सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर संघर्षों के माध्यम से अधिकार प्राप्त करेंगे। अपने लेखन और भाषणों के माध्यम से पिछड़े वर्गों में जागरूकता लाकर महात्मा ज्योतिराव फुले के सपनों को साकार करने का कार्य करेंगे। तेलंगाना सिटीज़न्स काउंसिल के राज्य अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने विचार व्यक्त किए।

बीसी कल्याण के लिए कार्यरत व्यक्तियों को किया गया सम्मान

वी. हनुमंत राव, एस.एच. मधुसूदनाचारी, पूर्णचंद्र राव, बी. बालराज गौड़ एवं अन्य ने टी. चिरंजीवुलू को पुरस्कार के साथ शॉल, माला, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालक एवं सलाहकार डॉ. रवि तेजा ने महात्मा ज्योतिराव फुले के जीवन के विशेष पहलुओं को प्रस्तुत करते हुए उनकी सेवाओं का स्मरण किया।

यह भी पढे़: 49वें सीआईटीडी ग्लोबल इंडस्ट्रियल प्रमोशन अवॉर्ड प्रदत्त

इसके अतिरिक्त बीसी कल्याण के लिए कार्य कर रहे गुज्जा सत्यम, आर. रविंदर, कोरेला चंद्रया एवं महेश कुमार मुदिराज का शॉल और मालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम से पूर्व महात्मा ज्योतिराव फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अवसर पर टीसीसी समन्वयक डॉ. साई किरण, जी. वेणुगोपाल, बिचुकारी सूर्य, राम किशोर एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button