महावीर मोबाइल ब्लास्टर्स ने जीता जीतो जेबीएन हैदराबाद बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट
हैदराबाद, जीतो जेबीएन हैदराबाद द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। स्वप्निल गुंदेचा की महावीर मोबाइल ब्लास्टर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम में कैप्टन स्वप्निल गुंदेचा, अजीत श्रीश्रीमाल, मौसमी जैन, इंदर कानूनगो, मेहुल भंसाली, सक्षम जैन, चिराग जैन, आशीष डागा एवं आशीष श्रीश्रीमाल शामिल रहे। कड़े संघर्ष के बाद रोहित जैन की टीम सुमित उपविजेता रही। उपविजेता टीम में कैप्टन रोहित जैन, अभिषेक जैन, आदित्य दुग्गड़, अमित संचेती, चैतन्य जैन, अनिल जैन, मनाली जैन, कुशाल जैन एवं आनंद जैन शामिल रहे।













जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फाइनल से पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में स्वप्निल गुंदेचा की महावीर मोबाइल ब्लास्टर्स का मुकाबला अर्नव श्रीश्रीमल की सक्षम डायमंड्स एकादश से हुआ। दूसरा सेमीफाइनल रोहित जैन की सुमित और विकास श्रीश्रीमल की डेक्कन जेम्स के बीच खेला गया।
टूर्नामेंट में 10 टीमों ने हिस्सा लिया और महावीर मोबाइल ब्लास्टर्स जीते
टूर्नामेंट में महावीर मोबाइल ब्लास्टर्स, टीम सुमित, बीवाईडब्ल्यू चैंपियंस, डेक्कन जेम्स, सक्षम डायमंड्स एकादश, साउथ किंग, गिरनार स्ट्राइकर्स, कुंदन एम्पायर, सिल्वर चार्जर्स एवं ज़ायटेक सन स्ट्राइकर्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता के टाइटल स्पॉन्सर सुमित इंटीरियर नीड्स-प्लाइवुड एंड हार्डवेयर थे। इसके अलावा प्रमुख प्रायोजक एवं सहयोगी सुवर्णम ज्वेलर्स, सक्षम जेम्स एंड डायमंड्स ज्वेलरी, हॉलिडेज़, ला इटालिया, पोस्चर होम्स, हिमाजल, विक्ट्री फोटो स्टूडियो, शूटिंग स्टार ईवेंट्स, बोहरा लाइट्स, रील इश्क़, ईजी स्पेसेज़, लोढ़ा लीगल, प्रियंका इंडल्जेंस व्हिस्की स्टोरीज रहे।
अवसर पर अनिल बोहरा, अरविंद नाहर, अजीत श्रीश्रीमल, अमित संचेती, ललित गुगलिया, जयेश कटारिया, रेफरल ग्रुप के हेड्स वर्धमान कटारिया, अनिल चाणोदिया, कुशालमल लोढ़ा, पीयूष शाह, रोहित गुगलिया, यश भंडारी, नमिता कांकरिया, अदिति जैन, विनय जैन, दर्शना जैन, प्रणव जैन, दर्शन जैन की उपस्थिति रही। आयोजन में स्वप्निल गुंदेचा, निलेश नाहर, अंश शाह, भावेश ख्ंविसरा, खुशाल नाहटा, सौरभ क़ीमती एवं सुमित जैन का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें… श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक में हुई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा
टूर्नामेंट जीतो हैदराबाद के कोहीनूर, डेक्कन, उन्नति, उड़ान एवं स्वयम् लेडीज विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट के क्लोजिंग सेरेमनी का संचालन अजीत श्रीश्रीमल ने किया। आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रायोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल भावना, आपसी सौहार्द और व्यापारिक नेटवर्किंग को मजबूत करते हैं। जीतो जेबीएन हैदराबाद भविष्य में भी ऐसे ही भव्य खेल आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



