महावीर इंटरनेशनल उड़ान ने अस्पताल को भेंट की 45 लाख की मशीनें

हैदराबाद, महावीर इंटरनेशनल उड़ान द्वारा गुरु गौतम चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल को 45 लाख रुपये की लागत से मशीनें उपलब्ध कराई गई। इस संबंध में अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना जोन में विशेष अतिथि के रूप में राजकुमार सुराणा, तेलंगाना जोन अध्यक्ष विनय जांगड़ा, गवर्निंग काउंसिल सदस्य विनीत गिड़िया एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

अस्पताल में महावीर इंटरनेशनल उड़ान की ओर से 30 लाख रुपये की विशेष मशीन उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा 15 लाख रुपये की एक्स-रे मशीन भी भेंट की गई। इसमें 11 लाख रुपये के सहयोग के लिए कककक का आभार व्यक्त किया गया। जसोल चिटफंड के करण बाफना, गुरु गौतम मुनि चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य योगेश खरगांधी, उपाध्यक्ष मंगलचंद कटारिया, सूर्यप्रकाश नाबरिया, गौतम सुखानी, सुरेश समदरिया, गौतम कटारिया, गौतम बेताला, संतोष बेताला ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उड़ान बोर्ड के सदस्यों पंकज ललवाणी, शैल गिलड़ा, विनीता सेठिया, राकेश सुराणा, अंकित भुतोड़िया, जरीन रांका, आशीष कोठारी, दिलीप सुराणा, आदित्य पारख, अक्षय सुराणा, दीपक सांखला, विशाल संचेती, मोहित जैन, खुशबू बाफना, सोनल जैन, सुनीता लोढ़ा, सौरव भंडारी, अनिल चोपड़ा, आशीष नाहटा आदि का सहयोग के लिए आभार जताया गया।

यह भी पढ़ें… हाईकोर्ट में ग्रुप-1 परीक्षा को बताया गया अनियमितताओं का पुलिंदा

अस्पताल को दी गई सहायता के लिए धनराशि उड़ान के फ्लैगशिप इवेंट मोहे रंग दे सीजनö2 के जरिये एकत्रित की गई। इसके आयोजन में दिलीप सुराणा, खुशबू सुराणा, राकेश सुराणा, अरुणा सुराणा, विनय कोठारी, राखी कोठारी, विनीता गिरिया, नवीन दस्सानी, प्रवीण लोढ़ा, महावीर लोहिया, अंकित भुतोड़िया, आशीष कोठारी, आदित्य पारख, विकास रांका, खुशबू बाफना, सौरव भंडारी, अभिक्षित बांब, प्रशांत मालू, विजय नीचानी का सहयोग रहा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button