Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

महावीर इंटरनेशनल उड़ान का रक्तदान शिविर सम्पन्न

हैदराबाद, महावीर इंटरनेशनल उड़ान द्वारा सीटीसी एसोसिएशन के सहयोग से चेनॉय ट्रेड सेंटर कॉमन हॉल, पार्क लेन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्वेता कम्प्यूटर्स का विशेष सहयोग रहा, जिनके साथ-साथ डीबी कम्प्यूटर्स और विशाल पेरीफेरल्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सदस्य उपस्थिति सुनिश्चित करने में योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन तेलंगाना ज़ोन चेयरमैन विनय जांगड़ा एवं तेलंगाना ज़ोन सेक्रेटरी राखी बाफना द्वारा किया गया।

अवसर पर उड़ान के पूर्व अध्यक्ष राजीव समदरिया, आशा समदरिया, शीतल सांखला, ऋषभ भंडारी, विनीत गिड़िया, पंकज ललवानी, संजू गिड़िया की उपस्थिति रही। वर्तमान पदाधिकारी चेयरपर्सन आरती चोरड़िया, उपाध्यक्ष नवीन दसानी, सचिव आदित्य पारख, कोषाध्यक्ष अक्षय सुराना एवं उड़ान के समर्पित सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में शिविर में भाग लिया। संचालन विकास एवं प्रिया रांका तथा विशाल एवं रुचि संचेती द्वारा किया गया, जिसमें थैलेसीमिया एंड सिकल सेल सोसाइटी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रयास को अंकित चोपड़ा के निरंतर समन्वय और लोकेश जैन के शांत लेकिन महत्वपूर्ण सेवा समर्पण ने और अधिक सशक्त बनाया।

यह भी पढ़ें… लॉ सेट तथा पीजीएल सेट के नतीजे घोषित

यह शिविर उड़ान द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे अनेक रक्तदान शिविरों की श्रृंखला का हिस्सा है, जो समाज सेवा के प्रति संगठन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सीटीसी परिसर में किए गए जागरूकता प्रयासों और दुकानदारों व स्टाफ की उत्साही भागीदारी के चलते शिविर में उल्लेखनीय सहभागिता देखी गई और कुल 67 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button