तेलंगाना ड्रग्स केस में महेश यादव, रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा सहित 11 लोग हिरासत में

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद के पास मोइनाबाद में एक फार्महाउस पर मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल को लेकर की गई छापेमारी के बाद तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के आंध्र प्रदेश से सांसद पुट्टा महेश यादव और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी सहित 11 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह फार्महाउस रोहित रेड्डी का है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में रोहित शेट्टी के कथित रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने की पुष्टि हुई है जबकि सांसद की जांच के परिणाम में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने पुलिस दल को देखकर गोलियां चलाईं।

चेवेल्ला के डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि फार्महाउस में बिना अनुमति के पार्टी आयोजित होने की सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात करीब 9:30 बजे छापा मारा। उन्होंने बताया कि पार्टी में मौजूद पांच लोगों में से एक पायलट रोहित रेड्डी भी था, जिसका ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है।

नशीली दवाएं बरामद हुईं, उपस्थित लोगों की पहचान हुई

“पुलिस के पहुंचते ही दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने गोली चलाई। रोहित रेड्डी के छोटे भाई रितेश रेड्डी की है। gun का लाइसेंस वैध है, लेकिन गोली नमित शर्मा ने चलाई,” डीसीपी गौतम ने बताया। “पुलिस को पार्टी से दो ग्राम सफेद पाउडर (नशीली दवा) भी मिली है। पार्टी में कुल 10 लोग मौजूद थे, जिनमें नौ पुरुष और एक महिला शामिल थीं। इनमें जन प्रतिनिधि, रियल एस्टेट कारोबारी और अन्य व्यापारी शामिल थे,” डीसीपी गौतम ने पुष्टि की।

पांच लोगों का ड्रग्स के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया

मौजूद 10 लोगों में पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, टीडीपी के एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार, रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्णा, रवि और अर्जुन रेड्डी शामिल थे। डीसीपी ने बताया, “इनमें से पांच लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है – रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा, रितेश रेड्डी, कौशिक रवि और अर्जुन रेड्डी।” उन्होंने आगे कहा, “आगे की जांच के लिए इन सभी के अतिरिक्त सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि हथियार को जब्त कर लिया गया है और जांच जारी है। (भाषा)

Exit mobile version