माहेश्वरी युवती संगठन – ‘ईसर संग गौरा खेले महा तम्बोला’ कार्यक्रम
हैदराबाद, माहेश्वरी युवती संगठन, सिकंदराबाद द्वारा होटल इलायची में ईसर संग गौरा खेले महा तम्बोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान ईसर-गौरा जोड़ी डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार अनुराधा माहेश्वरी एवं सीमा झँवर को प्रदान किया गया। सोलो डांस प्रतियोगिता में सुषमा सोनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ईसर-गौरा मूर्ति सजावट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हर्षिता जखोटिया तथा द्वितीय पुरस्कार सीमा इन्नानी को दिया गया। कॉम्प्लीमेंट्री तम्बोला तथा चाँदी तम्बोला के दो राउंड आयोजित किए गए।






आयोजन में नेमिश्री ज्वेलर्स, वेद ज्वेलर्स तथा वरा श्री क्रिएशंस (जयनारायण वेणुगोपाल झंवर) का विशेष सहयोग रहा। अवसर पर संगठन अध्यक्ष पूनम डागा ने मुख्य अतिथि गोपाल बल्दवा, तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक महिला मंडल की अध्यक्ष रजनी राठी तथा माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष तारा बंग, मंत्री सीमा इन्नानी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सुनीता आगीवाल, शांता सीकची एवं सुधा झँवर की विशेष उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें… सतरंगी महिला मंडल ने हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव
कार्यक्रम में संगठन की मंत्री सुषमा मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष किरण लोया, उपाध्यक्ष राखी नावंदर, परामर्शदाता बबिता बंग, सलाहकार आशा लोया, सुनयना बूब, पायल इन्नानी, शीतल राठी, सोनाली राठी, मयूरी मोदानी, राधिका जाजू, शिल्पा जखोटिया, सपना इन्नानी, सोनल झँवर, सपना राठी, शीतल मूंदड़ा, सुनीता मूंदड़ा, नीतू लखोटिया, स्वाति भट्टड़, अर्चना सोनी, कीर्ति डागा, अल्का मंत्री, नेहा इन्नानी, हर्षा लोया, संतोष सीकची, सोनल सारड़ा, पद्मा दरक, पूनम माहेश्वरी, श्वेता गिलड़ा, कंचन जाजू, पूजा मंत्री, पूनम मंत्री, पूजा बाहेती, मोनिका कालाणी, ऋतु मोदानी, शीतल मोदानी, कोयल मोदानी, अनुराधा बजाज, गीता राठी सहित कई सदस्यों ने सहयोग दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



