खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ मैलारदेवपल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

हैदराबाद, मैलारदेवपल्ली पुलिस ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए आज तीन क्षेत्रों में छापेमारी की।

राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवास ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मैलारदेवपल्ली पुलिस ने मारुति फूड्स, काटेधन पर छापा मारकर इसके संचालक सतवाजी को हिरासत में ले लिया। सतवाजी मारुति फूड्स के तहत घातक रसायनों का उपयोग कर कुरकुरे पोलो रिंग तैयार कर रहा था। छापे के दौरान पुलिस ने 15 हजार रुपये के कुरकुरे पोलो रिंग व अन्य सामान जब्त किए।

दूसरे मामले में इंडियन बेकरी एण्ड स्वीट हाउस पर छापा मारा गया। छापे के दौरान अस्वच्छ वातावरण में तैयार किए गए 1,500 रुपये के बिस्कुट आदि जब्त किए गए। इस मामले में आरोपी अतहर रहमान को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 4 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

तीसरे मामले में वृन्दावन कॉलोनी, लक्ष्मीगुड़ा स्थित कृष्णा फूड प्रॉडक्ट्स पर छापेमारी की गई। इस दौरान इसके संचालक कृष्णा रानी दास को हिरासत में लेकर 10 हजार रुपये मूल्य का मिक्सचर जब्त किया गया। चौथे मामले में लक्ष्मीगुड़ा स्थित बीएस फूड प्रॉडक्ट्स पर छापा मारकर इसके संचालक बलवंत राव को हिरासत में लेकर मीलमेकर और नल्ली पापड़ जब्त किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button