लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित एक वकील पर गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित वकील दीपक खत्री की कार पर हाल ही में हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के पास खत्री और उसके साथियों पर हुई गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहित सोलंकी 25 फरवरी की देर रात मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुए हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल था।

अज्ञात हमलावरों ने उस वाहन में गोलीबारी की, जिसमें पांच लोग यात्रा कर रहे थे। वाहन सवार एक व्यक्ति को कंधे में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी हालत स्थिर बताई गई और वह खतरे से बाहर है। कश्मीरी गेट थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 3(5) (आपराधिक षड्यंत्र) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े : मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स में दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा था कि गैंगस्टर नवीन बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी और पोस्ट के जरिए खत्री को कथित तौर पर धमकी दी गई थी। इस पोस्ट की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है। जांचकर्ताओं ने हमलावरों की पहचान करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। अधिक विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button