एआई समिट प्रदर्शन केस में बड़ा एक्शन, उदय भानु चिब गिरफ्तार

नई दिल्ली, भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कल से उससे लंबी पूछताछ के बाद अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के पुलिस रिमांड ले सकती है।

जांच में पता चला कि प्रदर्शन की आपराधिक साजिश रचने में उदय भानु भी शामिल था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तीन चार अन्य को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

कई कांग्रेसी लीडर शामिल – शहजाद पूनावाला

IYC चीफ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने कहा कि, कांग्रेस के अलायंस पार्टनर भी यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के सपोर्ट में नहीं बोल रहे हैं, यह बहुत ही बेशर्मी वाली हरकत थी। AI समिट में जो हुआ वह सिर्फ चार या पांच लोगों का काम नहीं था, इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर शामिल थे।

उदय भानु ने पूरी प्लानिंग बनाई 

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को तिलक मार्ग थाने पूछताछ के लिए बुलाया था, लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने भानु को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन को लेकर सारी जानकारी उदय भानु चिब के पास थी इसका मतलब इस प्रदर्शन की पूरी रूपरेखा रखने में IYC(Indian Youth Congress) प्रेसिडेंट की अहम भूमिका थीI

कई सवालों से मुकर गया उदय भानु 

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान उदय भानु ने पुलिस का सहयोग नहीं किया, ज्यादातर सवालों से उदय भानु या तो मुकर गया या उसने उनको भटकाने की भी कोशिश की.पुलिस को के इसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई हैI

यह भी पढ़ेनामपल्ली कोर्ट में पुनः बम की अफवाह

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button